Alwar Tiger International Half Marathon 2026: सायमन और डायना बने Champion, हरमनजोत सिंह व उजाला रहे Indian Winners

SHARE:

अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन में दौड़ते धावक।

Ncrkhabar@Alwar/Newdelhi. राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma के मुख्य आतिथ्य में रविवार को प्रताप ऑडिटोरियम, अलवर से Alwar Tiger International Half Marathon 2026 का आयोजन किया गया। इस international sports event को मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Bhupender Yadav, उप मुख्यमंत्री Diya Kumari और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Sanjay Sharma ने flag off किया। इस अवसर पर मैराथन के Brand Ambassador अभिनेता Randeep Hooda भी उपस्थित रहे। इसके अलावा कठूमर विधायक रमेश खींची, तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी, बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के महानिदेशक सुशील कुमार अवस्थी, अतिरिक्त महानिदेशक (वाइल्ड लाइफ) रमेश पांडे, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय, अतिरिक्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक के.सी.ए. अरुण प्रसाद, भारतीय सेना के मेजर जनरल दिगेंद्र प्रताप सिंह, एसएसबी महानिदेशक संजीव यादव, आईटीबीपी महानिदेशक संजय, जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं महासिंह चौधरी, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने finish line पर पहुंचकर 21 km Half Marathon Elite Men & Women category के विजेताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने पद्मश्री सम्मानित भपंग वादक गफ़रुद्दीन मेवाती जोगी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मैराथन में 21 km Elite Run, 21 km Force Run, 21 km Open Half Marathon, 10 km Run, 5 km Open Run और 2 km Para Run का आयोजन किया गया। रविवार अल सुबह गुलाबी सर्दी के बीच हजारों runners की मौजूदगी से अलवर का माहौल जोश और ऊर्जा से भर गया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का अभिवादन स्वीकार किया और युवाओं के साथ selfie लेकर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन के दौरान हेलीकॉप्टर से flower shower भी की गई। यह मैराथन प्रधानमंत्री Narendra Modi की पहल Fit India Mission, Tiger Conservation और Alwar Tourism Promotion की थीम पर आयोजित की गई। विदेशी धावकों के साथ-साथ सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Winners List:

21 km Half Marathon Elite Men (International): सायमन – Champion

21 km Half Marathon Elite Women (International): डायना – Champion

21 km Half Marathon Elite Men (India): हरमनजोत सिंह – Winner

21 km Half Marathon Elite Women (India): उजाला – Winner

अलवर टाइगर मैराथन जैसे आयोजन से न केवल fitness awareness बढ़ती है, बल्कि eco-tourism, wildlife conservation और अलवर के पर्यटन को भी नई पहचान मिलती है।

Leave a Comment

Our Visitor

1 2 6 4 7 3
Users Today : 298
Total Users : 126473
Views Today : 361
Views This Year : 35102
Total views : 207522
Read More