भिवाड़ी में अवैध हथियार रखने वालों पर बड़ी कार्रवाई, तीन बदमाश गिरफ्तार, दो देशी कट्टे व नौ जिंदा कारतूस बरामद

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. कस्बे में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और बिना लाइसेंस हथियार लेकर घूम रहे अपराधियों के खिलाफ भिवाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की सप्लाई पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।
भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि पहली कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अरावली विहार सोसायटी के पास घेराबंदी कर विरेंद्र उर्फ भूरिया निवासी कमालपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देशी कट्टा 315 बोर और चार जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
दूसरी कार्रवाई में भिवाड़ी थाना पुलिस ने पुराने खंडहर एमएलए क्वार्टर, मिलकपुर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते जयभगवान निवासी ततारपुर और जितेंद्र निवासी मटीला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान जयभगवान के पास से एक देशी कट्टा 315 बोर तथा जितेंद्र के पास से पांच जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जयभगवान के खिलाफ संपत्ति संबंधी एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि जितेंद्र भी पूर्व में कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों की सप्लाई, स्रोत और अन्य संलिप्त अपराधियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 2
Users Today : 106
Total Users : 4563220
Views Today : 122
Total views : 4579512
Read More