कोटकासिम में 10 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण: हरियाणा पुलिस व होमगार्ड के जवान समेत 5 गिरफ्तार, अपहृत युवक सकुशल मुक्त

SHARE:

Crime@ncrkhabar.com-Kotkaism.कोटकासिम थाना पुलिस ने गांव पाटन अहीर से युवक का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपहृत सोनू को सकुशल मुक्त कराते हुए अपहरण में प्रयुक्त बैलेनो कार भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा पुलिस व होमगार्ड से जुड़े जवान भी शामिल हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

कोटकासिम थाना एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि गांव पाटन अहीर से युवक का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपहृत सोनू को सकुशल मुक्त कराते हुए अपहरण में प्रयुक्त बैलेनो कार भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा पुलिस व होमगार्ड से जुड़े जवान भी शामिल हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। कुछ देर बाद अपहृत के मोबाइल फोन से परिजनों को कॉल कर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

तकनीकी सर्विलांस और परंपरागत पुलिसिंग के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत सोनू को सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण में प्रयुक्त बैलेनो कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा पुलिस के जवान अनिल पुत्र शिवलाल, निवासी भंडोली जिला पलवल व प्रदीप पुत्र देवीराम, निवासी कुलैना थाना चांदहट जिला पलवल शामिल हैं। आरोपी अनिल ने खुद को हरियाणा पुलिस की सीआईए टीम का प्रभारी बताकर धौंस जमाई थी, जबकि प्रदीप वर्तमान सरपंच का पति है।
अन्य गिरफ्तार आरोपियों में धर्मवीर, प्रदीप (श्योराज पुत्र) और नरेन्द्र शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे सोनू पुत्र सतबीर निवासी पाटन अहीर, जो घोड़ी-बग्गी का कार्य करता है, को बुकिंग के बहाने प्लॉट पर बुलाया गया। सोनू अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा, जहां सलेटी रंग की कार में सवार बदमाशों ने उसे जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया।

कुछ देर बाद अपहृत के मोबाइल फोन से परिजनों को कॉल कर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। मामले की सूचना पर कोटकासिम थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 140 (3) के तहत प्रकरण दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

तकनीकी सर्विलांस और परंपरागत पुलिसिंग के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत सोनू को सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण में प्रयुक्त बैलेनो कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More