भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का होली महोत्सव, उद्यमियों ने दो क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली

SHARE:

Busienss@ncrkhabar. com-Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से बीएमए सभागार में होली महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक केएलजे पैराफ्लेक्स इंडिया लि. भिवाड़ी के अध्यक्ष अशोक जैन, निदेशक राहुल जैन तथा आर पॉलिमर प्रा. लि. के निदेशक नितिन अग्रवाल रहे। समारोह का शुभारंभ बीएमए के अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा व पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया। वृंदावन से आए कलाकारों ने फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “उड़ती कुलजरिया संदेशों म्हारो लेती जाइजे रे” तथा “म्हारा सतगुरू भया रंगरेज चुनरिया रंग डारी” जैसे भजनों पर उपस्थित उद्यमी झूम उठे। “गोविंदजी थारी सांवली सूरत” भजन पर राधा-कृष्ण एवं गोप-ग्वालिन स्वरूप में नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके बाद सभी उद्यमियों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर दो क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली और पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह में भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। होली मिलन समारोह में बीएमए के मानद सचिव जी.एल. स्वामी, मानद सचिव योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजेश अग्रवाल, राजबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजित सिंह देशवाल, अमित भारद्वाज, डी.पी. सिंह, अनुपम शुक्ला, दीपक सांघी, अशोक कुमार जैन, सम्पूर्ण सिंह, एम.एम. खान, एस.एस. शेखावत, नितिन गोयल, प्रदीप भदोरिया, उद्देस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, सुनील मुखिया, विकास गोयल, संतलाल, डी.पी. मित्तल, प्रवीन राणा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, शशि भूषण, रजत गुप्ता, राजीव रंजन, रक्षक पाहवा, मनीष सिंह, मुकेश चौधरी, ओमप्रकाश रावत, मानद संयुक्त सचिव सुखदेव सिंह, जे.के. शर्मा, पंकज बंसल, मेहर चंद प्रजापत, हामिद खान, पी.सी. राय, मनोज कुमार, रोशन महेंदीरत्ता, कुलदीप सिंह, सुनील सोलंकी, किशन तंवर, किशन लाल, बी.डी. यादव, अनिल अग्रवाल, सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 5 3 8 5
Users Today : 316
Total Users : 155385
Views Today : 366
Views This Year : 72526
Total views : 244946
Read More