Shriram Pistons & Rings Ltd. पथरेड़ी प्लांट में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, एमडी एवं सीईओ एस कृष्ण कुमार ने कर्मचारियों को दिया टीम वर्क और सुरक्षा का संदेश

SHARE:

business@ncrkhabar. com-Bhiwadi. पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित Shriram Pistons & Rings Ltd. में सोमवार को होली मिलन समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर रंगों के इस पर्व को भाईचारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के एमडी एवं सीईओ S. Krishnakumar, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Sumantra Mukherjee तथा Atul Khanapurkar ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा संस्थापक Lala Shri Ram और Lala Charat Ram की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन आईआर एडमिन राजेश चौधरी ने किया।

समारोह के दौरान कंपनी के श्रमिकों द्वारा मनमोहक हास्य नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इसके अलावा एक ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की गई रासलीला की आकर्षक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे के साथ पुष्पों की होली खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

एमडी एवं सीईओ S. Krishnakumar ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए टीम वर्क और सुरक्षा के सिद्धांतों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मिलकर कार्य करेंगे तो कंपनी निरंतर प्रगति करेगी और नई उपलब्धियां हासिल करेगी। कार्यक्रम के अंत में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Sumantra Mukherjee ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में कंपनी के हेड ऑफिस, गाजियाबाद प्लांट और पथरेड़ी प्लांट से वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित Shriram Pistons & Rings Ltd. में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते एमडी एवं सीईओ S. Krishnakumar तथा उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More