चौपानकी के सारेकलां में गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लगाया हत्या का आरोप

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. चौपानकी थाना क्षेत्र के सारेकलां गांव में सोमवार तड़के फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोवंश से भरी पिकअप का पीछा कर रहे कुछ लोगों ने फायरिंग की, जिसमें आमिर नामक युवक को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे भिवाड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उटावड़ निवासी याहया ने बताया कि मृतक आमिर ट्रक चालक था और किसी काम से सारेकलां गांव आया हुआ था। वह तावडू निवासी छुट्टन के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान भिवाड़ी की तरफ से गोवंश से भरी एक पिकअप आई, जिसका पीछा करते हुए बजरंग दल के दसबारह लोग तीन गाड़ियों में वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सड़क किनारे खड़े आमिर को गाड़ियों से टक्कर मारते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली आमिर की आंख के पास लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। याहया के अनुसार घटना के दौरान गौतस्कर मौके से भाग गए, जबकि आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसके साथ खड़ा तावडू निवासी छुट्टन डर के कारण अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। इसके बाद हमलावर भी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर चौपानकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आमिर को भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने भिवाड़ी निवासी सोनू व देवेंद्र, रेवाड़ी निवासी फिदुड़ी सरपंच व रोहित सहित करीब 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इनमें से तीन आरोपी हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

मृतक आमिर की फाइल फोटो।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More