भिवाड़ी में मारवाड़ी समाज ने धूमधाम से मनाया रंगोत्सव, लोकगीतों और घूमर ने मोहा मन

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.  औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में मारवाड़ी समाज की ओर से होली के पावन अवसर पर रंगोत्सव का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। ढप, चंग, बांसुरी और झांझ की ताल पर प्रस्तुत मारवाड़ी धमाल ‘छैलो झाला देर बुलावे गौरी घुंघट में शरमावे’, ‘ओ दे गयो कागज पोस्टमेन’, ‘बाई सा रा बीरा जयपुर जाज्यो जी आता तो ला ज्यो तारा री चुनरी’ जैसे लोकगीतों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। विशेष रूप से घूमर नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे, संस्कृति संरक्षण तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर मारवाड़ी समाज भिवाड़ी के अध्यक्ष राकेश देहरू ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

वहीं नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी व पार्षद अमित नाहटा ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग और संस्कारों से आती है। रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज भिवाड़ी के अध्यक्ष राकेश देहरू, राजेंद्र शर्मा, नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी व पार्षद अमित नाहाटा जैन, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश दाधिच, किशन शर्मा, राजकुमार कुमावत, राजेश कुमार, रोशन सिंह राठौड़, सुमेर सिंह राजपुरोहित, राकेश महर्षि,नरेश शर्मा, राजेंद्र नाथोलिया, रामौतार प्रजापत, गजेन्द्र सिंह राठौड़, सुशील मिश्रा, केसी शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। रंगोत्सव धुलंडी के इस आयोजन ने न केवल होली के उल्लास को जीवंत किया, बल्कि मारवाड़ी संस्कृति की समृद्ध लोक परंपराओं को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More