IPS brijesh Jyoti Upadhyay: यूपी के बस्ती निवासी बृजेश ज्योति उपाध्याय संभालेंगे भिवाड़ी पुलिस की कमान, खैरथल-तिजारा का भी अतिरिक्त प्रभार

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.राजस्थान सरकार द्वारा किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में भिवाड़ी पुलिस जिले की कमान युवा आईपीएस अधिकारी बृजेश ज्योति उपाध्याय को सौंपी गई है। उन्हें भिवाड़ी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त करने के साथ-साथ खैरथल-तिजारा जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले वे झुंझुनूं जिले के एसपी के पद पर कार्यरत थे।बृजेश ज्योति उपाध्याय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं और राजस्थान कैडर के युवा आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं।

कई जिलों में निभा चुके हैं जिम्मेदारी

राजस्थान पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने राज्य के कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। शुरुआती दौर में वे डीग जिले में विशेष ड्यूटी अधिकारी (OSD) के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें धौलपुर जिले का एसपी बनाया गया, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए कई अभियान चलाए।  बाद में उनका तबादला करौली जिले के एसपी के रूप में किया गया। इसके बाद सरकार ने उन्हें झुंझुनूं जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

अपराध नियंत्रण के लिए चलाए अभियान

झुंझुनूं में एसपी रहते हुए उन्होंने अपराधियों के सोशल मीडिया महिमामंडन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत युवाओं को अपराधियों से दूरी बनाने के लिए जागरूक किया गया और सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाई गई।

अब भिवाड़ी में नई जिम्मेदारी

अब राज्य सरकार ने उन्हें भिवाड़ी जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है और साथ ही खैरथल-तिजारा जिले का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भिवाड़ी में कानून-व्यवस्था और औद्योगिक सुरक्षा बड़ी चुनौती मानी जाती है। ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए सरकार ने यह जिम्मेदारी दी है। आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय का विभिन्न जिलों में काम करने का अनुभव भिवाड़ी और खैरथल-तिजारा में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में मददगार साबित होगा।

IPS बृजेश ज्योति उपाध्याय, एसपी भिवाड़ी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More