बीएमए के सहयोग से सैदपुर के सरकारी स्कूल को मिली फर्नीचर व आवश्यक सामग्री

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में सामाजिक सरोकारों के तहत भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (Bhiwadi Manufacturers Association – BMA) के सहयोग से गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर में उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य स्कूल में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विद्यार्थियों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है।

विद्यालय को दिए गए सामान में दो अलमारी, दो अनाज टंकी, दो संदूक, 400 स्टील गिलास, 20 कुर्सियां, दो टेबल, एक ऑफिस चेयर सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। इन संसाधनों से स्कूल के रिकॉर्ड के रख-रखाव और विद्यार्थियों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान प्रबंधक गिरवर सिंह, बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मानद सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, सम्पूर्ण सिंह, एस.एस. शेखावत, नितिन गोयल, प्रदीप भदोरिया, उदेस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, अरुण त्यागी, शशि भूषण, मनीष सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही सैदपुर भिवाड़ी के गणमान्य नागरिकों में हरज्ञान सिंह, रविंद्र दायमा, एडवोकेट अजीत, राजपाल, अजीत दायमा, सुरेश व संतराम सहित कई लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि बीएमए द्वारा भिवाड़ी क्षेत्र के स्कूलों और चिकित्सालयों में समय-समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। इस तरह की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More