भिवाड़ी में मारवाड़ी समाज का कार्यकारिणी विस्तार, नई टीम को सौंपी जिम्मेदारियां

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.मारवाड़ी समाज द्वारा संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राकेश देहड़ू ने नई टीम का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां कीं। कार्यकारिणी में नरेश कुमार शर्मा को महासचिव, मनीष कालिका को कोषाध्यक्ष और राकेश महर्षि को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रमोद पारीक, रघुनंदन और मनीष पारीक को उपाध्यक्ष बनाया गया। राजकुमार कुमावत को उपाध्यक्ष के साथ कार्यक्रम मंच संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियोजन कमेटी में राजेंद्र नाथोलिया, अमित नाहटा और सुभाष व्यास को शामिल किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु सीताराम परिहार और कुनाल बिस्सा को जिम्मेदारी दी गई।

अध्यक्ष राकेश देहड़ू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम समाज के हित में समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के सहयोग से समाज को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य आर.सी. वर्मा, राजेंद्र नाथोलिया, अमित जैन नाहटा, सुमेर राजपुरोहित, रोशन राठौड़, सुभाष व्यास सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मारवाड़ी समाज की नई कार्यकारिणी के साथ अध्यक्ष राकेश देहरू, पूर्व अध्यक्ष अमित नाहटा, एवं अन्य पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 191
Total Users : 4575941
Views Today : 237
Total views : 4596804
Read More