भिवाड़ी में नजर आया ईद का चांद, कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, बाजारों में दिखाई दीरौनक

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी के आसमान में जैसे ही ईद-उल-फितर का चांद नजर आया, शहर की फिजा ही बदल गई। छतों पर नजरें टिकाए बैठे लोगों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई और “चांद दिख गया” की आवाजों के साथ ही पूरे इलाके में खुशियों की लहर फैल गई।

रमजान के पूरे महीने रोजा, इबादत और सब्र के बाद आने वाली ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एहसासों का जश्न है। यह दिन उन दुआओं का इनाम है, जो लोगों ने अल्लाह से मांगीं, और उन नेकियों की खुशी है, जो पूरे महीने की गईं

सोशल मीडिया पर छाई ईद की रौनक

चांद दिखने के साथ ही मुबारकबाद देने का सिलसिला तेज हो गया। लोगों ने फोन कॉल, व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बधाइयां दीं। डिजिटल दौर में भी रिश्तों की गर्माहट साफ नजर आई और दूर बैठे लोग भी एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होते दिखे।

बाजारों में दिखी जबरदस्त भीड़

ईद को लेकर शुक्रवार को भिवाड़ी के बाजारों में देर रात तक रौनक रही। कपड़े, जूते-चप्पल, इत्र, मिठाई और सेवइयों की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला और हर कोई अपने परिवार के लिए कुछ खास खरीदने में जुटा रहा। बाजारों में रंग-बिरंगी रौशनी और चहल-पहल ने त्योहार के माहौल को और खास बना दिया।

नमाज की तैयारियां पूरी

शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुंडाना सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे और देश में अमन, शांति व खुशहाली की दुआ करेंगे। प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ईद-उल-फितर की फजीलत

ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाता है। पूरे महीने रोजा रखने, इबादत करने और जरूरतमंदों की मदद करने के बाद यह दिन अल्लाह का शुक्र अदा करने का होता है। इस दिन नमाज अदा कर लोग अपनी इबादतों की कबूलियत की दुआ करते हैं। इस मौके पर जकात-उल-फितर (फितरा) अदा करना भी जरूरी माना जाता है, ताकि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, समानता और इंसानियत का संदेश देता है।

भिवाड़ी के आसमान में नजर आया ईद का चांद।
कहरानी गांव स्थित जारा फैशन पर ईद की खरीदारी करते लोग

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 205
Total Users : 4575955
Views Today : 252
Total views : 4596819
Read More