

ncrkhabar@Bhiwadi.चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा भिवाड़ी द्वारा हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) का भव्य और संस्कारमय आयोजन पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों में दीप प्रज्ज्वलन कर नववर्ष का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आशियाना आंगन, आशियाना बगीचा, आशियाना उत्सव, आशियाना विलेज, आशियाना गुलमोहर, कजारिया ग्रीन्स, कृष वाटिका, बीडीआई, भगत सिंह कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड/श्याम वाटिका, किंगफिशर, कोणार्क, निमाई ग्रीन्स, यूआईटी, कॉस्मोस और आशादीप सहित कई सोसाइटियों के मुख्य द्वारों पर परिषद के संयोजकों और स्थानीय निवासियों द्वारा मिट्टी के दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवमय हो उठा।
इस आयोजन में परिषद के पदाधिकारियों, संयोजकों और सदस्यों सुनीता सोनी, राकेश कुमार गुप्ता (सीए), डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. मोनिका रस्तोगी, डॉ. नितिन रस्तोगी, सुमन शिशिर, आनंद अग्रवाल, विजयेता माहेश्वरी, सुदेश गोयल, संजीव अग्रवाल, कामिनी सिंघल, डॉ. मनोज सिंघानिया, नवीन गुप्ता, राजेश द्विवेदी, मीनाक्षी सोनी, सुनीता सिंघल ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।
परिषद के पदाधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह नई ऊर्जा, नई आशा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और एकजुटता का भाव मजबूत होता है।



Users Today : 91
Total Users : 4563205
Views Today : 105
Total views : 4579495



