अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईदुल फितर, लोगों ने दी एक-दूसरे को मुबारकबाद

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को Eid al-Fitr का त्योहार अकीदत, एहतराम और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बच्चों को ईदी भी दी गई। मुंडाना, भिवाड़ी, कहरानी, मटीला, उदयपुर, घटाल, गोधान, चौपानकी और टपूकड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में तय समयानुसार नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।

एडवोकेट शाहिद हुसैन, जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता यूसुफ खान, जमशेद खान, इस्लामुद्दीन, हमीद खान, आसिफ खान, एडवोकेट मुनफीद खान, मकसूद बहादरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। ईद को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। घरों में सेवइयां और पारंपरिक पकवान बनाए गए तथा दिनभर लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहा। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 6
Total Users : 4580050
Views Today : 20
Total views : 4602106
Read More