Eid के दिन पति बना हैवान: भिवाड़ी में गर्भवती पत्नी की पत्थर से हत्या, आरोपी नदीम गिरफ्तार

SHARE:

crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.राजस्थान के औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी में ईद के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार मृतका करीब चार माह की गर्भवती थी। ईद के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति नदीम ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में आरोपी नदीम को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला 

भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ दारा सिंह ने बताया कि शनिवार को गोधान की पहाड़ियों में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची। शव की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। मौके पर एफ.एस.एल., साईबर सेल और एमओबी टीम की मदद से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और मृतका की पहचान के लिए प्रिंट्स लिए गए। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी संसाधनों का विश्लेषण करने के बाद मृतका की पहचान गुलाफ़शा पुत्री मुबीन उद्दीन ग्राम बजरेड़ा, जिला सागर (एमपी), वर्तमान निवासी सोनू कॉलोनी, सांथलका, भिवाड़ी के रूप में हुई। आरोपी उसका पति नदीम, पुत्र करीम, ग्राम थाना मंढा, जिला हमीरपुर (यूपी), वर्तमान निवासी सोनू कॉलोनी, सांथलका, भिवाड़ी निकला। नदीम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने गुलाफ्शा से लगभग 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। आरोपी ने बताया कि मृतका जिद्दी स्वभाव की थी और उसने उसके खिलाफ दहेज संबंधी मामले दर्ज करवा दिए थे। ईद के दिन हुए झगड़े के बाद वह परेशान होकर गुलव्सा को सुनसान जगह पर ले गया और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। एसएचओ दारा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नदीम को डिटेन कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मृतका गर्भवती थी। शव उसके भाई शरीफ उद्दीन को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने बिना किसी स्पेशल टीम या साइबर सेल की मदद लिए ही हत्या की गुत्थी सुलझाई और आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

आरोपी नदीम।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More