भिवाड़ी में पूर्वांचल समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय का किया स्वागत

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी में निवास कर रहे पूर्वांचल समाज के लोगों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय से एसपी कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। समाज के लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें भिवाड़ी में पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परदेस में अपने क्षेत्र के अधिकारी से मिलकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। गौरतलब है कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय मूल रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेठा गांव के निवासी हैं तथा हाल ही में उनका झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक पद से भिवाड़ी में स्थानांतरण हुआ है

पूर्वांचल समाज के लोगों ने बताया कि भिवाड़ी में उत्तर प्रदेश के बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर सहित पूर्वांचल क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे हैं। ऐसे में बुधवार को समाज के लोगों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और भिवाड़ी में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने सभी लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन और पुलिस के सहयोग से ही बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। इस अवसर पर उमेश द्विवेदी, सुरेंद्र पांडे, अरुण कुमार पांडे, वी. डी. शुक्ला, श्री भागवत दुबे, उमापति भरद्वाज, नर्वदेश्वर शुक्ला, अरविंद द्विवेदी और राम प्रकाश उपाध्याय सहित पूर्वांचल समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

भिवाड़ी एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय का स्वागत करते पूर्वांचल समाज के पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More