
NCRkhabar@Rewari. अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में हरियाणा प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे अपैरल हाउस, सेक्टर-44 गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में समाज के विभिन्न राज्यों से जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं पदाधिकारी भाग लेंगे।
अधिवेशन की तैयारियों को लेकर रेवाड़ी कस्बे के उत्तमनगर में विनोद लोधी के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के लोगों को अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। रेवाड़ी में हुई बैठक में लोधी राजपूत सभा रेवाड़ी के संरक्षक चोब सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, दुष्यंत कुमार लोधी सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों और कार्यक्रम व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।महासभा के रेवाड़ी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि अधिवेशन में समाज की संगठनात्मक मजबूती, शिक्षा, सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, सांसद उन्नाव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एटा एवं राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री गंगा चरण राजपूत, सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व सांसद रामपुर धनश्याम सिंह लोधी, महामण्डलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज (विधायक बरखेड़ा, उत्तर प्रदेश), पूर्व सांसद दमोह चन्द्रभान सिंह तथा पूर्व विधायक कोमल सिंह जंघेल भी मौजूद रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश भैया साहब लोधी, विधायक एटा बीरेन्द्र सिंह लोधी, कन्नौज विधायक कैलाश राजपूत, विधायक डिबाई सीपी सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश साहब सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह लोधी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत सहित विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी भाग लेंगे।



Users Today : 245
Total Users : 136517
Views Today : 322
Views This Year : 47853
Total views : 220273



