भिवाड़ी में श्रमिकों को राहत: बीएमए व इंडियन ऑयल ने वितरित किए 5 किलो गैस सिलेंडर

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की रसोई गैस की समस्या को देखते हुए भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने संयुक्त पहल करते हुए 5 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया। इस पहल से बड़ी संख्या में मजदूरों को राहत मिली है।

बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा ने बताया कि लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक रसोई गैस की कमी से जूझ रहे थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीएमए ने इंडियन ऑयल से लगातार पत्र और ईमेल के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद इंडियन ऑयल के राजस्थान स्टेट हेड मनोज गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 200 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए। गैस सिलेंडरों का वितरण मौरसर्स एनसीआर इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से बीएमए कार्यालय पर कंपनियों के जरिए श्रमिकों को किया गया। इस दौरान बीएमए ने इंडियन ऑयल के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मानद सचिव जी.एल. स्वामी, योगेश जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, राजवीर सिंह, अजीत सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, सम्पूर्ण सिंह, एस.एस. शेखावत, नितिन गोयल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह पहल भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है और भविष्य में भी ऐसी योजनाओं की उम्मीद जताई जा रही है।

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर वितरण करते हुए बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा और इंडियन ऑयल राजस्थान स्टेट हेड मनोज गुप्ता।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More