भारत विकास परिषद भिवाड़ी ने दिव्यांग व वृद्धजनों को वितरित की ट्राई साइकिलें

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. भारत विकास परिषद शाखा भिवाड़ी द्वारा सत्र 2025-26 की आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। आमसभा में चयन समिति के सदस्य राम प्रकाश गर्ग ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। साथ ही वर्तमान सत्र में भिवाड़ी शाखा को उत्तर-पूर्व क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान मिलने पर सभी सदस्यों को बधाई दी गई। सभा के दौरान परिषद द्वारा सेवा कार्यों के तहत दिव्यांग एवं वृद्धजनों को ट्राई साइकिलों का वितरण किया गया। परिषद के इस सेवा प्रकल्प की उपस्थित सदस्यों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.के. गुप्ता एवं विपिन चौधरी ने की। इस अवसर पर डॉ. नितिन रस्तोगी, मुकेश जैन, डी.के. गोयल, संजीव अग्रवाल, मुकेश गोयल, नवीन गुप्ता, योगेश जैन, नीरज झालानी, खेम गुप्ता, डॉ. राकेश सोनी, मीनाक्षी सोनी, सुनीता यादव, राजेश यादव, हर्ष महेश्वरी, डॉ. नवनीता शर्मा, कामिनी सिंघल, दया अग्रवाल, डॉ. मोनिका सहित परिषद के 60 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष अमित नाहटा जैन, सचिव अनिल सिंघल एवं कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी तथा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद सभी अतिथियों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया।

 

“भारत विकास परिषद भिवाड़ी की आमसभा में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित करते पदाधिकारी

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More