
ncrkhabar@Bhiwadi. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) विभाग द्वारा जिला खैरथल-तिजारा के टपूकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पवन यादव खानपुरिया की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और समर्थकों ने पवन यादव को बधाई दी।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पवन यादव खानपुरिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, मुंडावर विधायक ललित यादव, तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव, तिजारा कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान तिजारा तथा जिला अध्यक्ष भीमराज यादव सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।
पवन यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और क्षेत्र की जन समस्याओं को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि टपूकड़ा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी और संगठन विस्तार पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहित की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।



Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806



