

ncrkhabar@Bhiwadi.तिजारा विधायक Mahant Balaknath योगी ने मंगलवार को तिजारा विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली और किसानों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए आमजन को जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक महंत बालकनाथ ने ओलावृष्टि प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया और किसान परिवारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए महत्वपूर्ण है और किसी भी प्राकृतिक आपदा या समस्या के समय वे जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से ही वे राजनीति में आए हैं और क्षेत्र के विकास व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। विधायक महंत बालकनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर पहले ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर किसानों को सरकार की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की गिरदावरी जल्द पूरी कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।




Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806



