खैरथल-तिजारा में ACB का बड़ा ट्रैप: साढ़े चार हजार की रिश्वत के लालच में कृषि पर्यवेक्षक गिरफ्तार

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंडावर तहसील के सिहाली खुर्द गांव में तैनात कृषि पर्यवेक्षक रामस्वरूप को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, परिवादी ने फव्वारा पाइपलाइन अनुदान प्राप्त करने के लिए राजस्थान किसान पोर्टल पर आवेदन किया था। आरोप है कि उक्त आवेदन को स्वीकृत कराने के एवज में कृषि पर्यवेक्षक रामस्वरूप ने पहले ही 2000 रुपये फोन-पे के माध्यम से ले लिए थे और इसके बाद 2500 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रहा था। लगातार परेशान किए जाने पर परिवादी ने ACB से शिकायत की।

ACB ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोपी द्वारा 500 रुपये की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद अनिल कयाल के सुपरविजन में तथा परमेश्वर लाल के नेतृत्व में भिवाड़ी चौकी की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी रामस्वरूप को परिवादी से 1000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी रामस्वरूप जयपुर का निवासी है और करीब 10 वर्षों से सरकारी सेवा में कार्यरत था। लेकिन महज साढ़े चार हजार रुपये की रिश्वत के लालच में उसने अपनी नौकरी को दांव पर लगा दिया।ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More