भिवाड़ी में “कला उत्सव – सीजन 2” का आयोजन, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. आशियाना मेंटेनेंस सर्विसेज की ओर से भिवाड़ी के पार्क एक ट्री हाउस में “कला उत्सव – सीजन 2” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिभा, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता का अनूठा संगम साबित हुआ, जिसमें आशियाना के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। आँगन, टाउन, विलेज, गुलमोहर, तरंग, सुरभि और गार्डन प्रोजेक्ट्स के प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

शाम के दौरान विशेष परफॉर्मेंस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। इसके साथ ही बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने आयोजन को और अधिक जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना की गई, जिससे उनमें उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ। आयोजन में आशियाना मेंटेनेंस सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट सुशील जोशी, स्टेशन हेड कर्नल नवीन सूरी सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स के मेंटेनेंस हेड्स और स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रोजेक्ट मैनेजर कुसुम धायल शूरा ने कहा कि आशियाना अपने निवासियों को बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवासियों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सामुदायिक भावना को मजबूत करना था, जो इस आयोजन के माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा हुआ। आशियाना टीम के उत्कृष्ट समन्वय और प्रबंधन से यह कार्यक्रम बेहद सफल और यादगार रहा।

भिवाड़ी के पार्क एक ट्री हाउस में आयोजित “कला उत्सव–सीजन 2” में नृत्य व गायन प्रस्तुतियां देते प्रतिभागी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More