Labour Day 2026: कामगारों को एक मई को दें सवैतनिक अवकाश, औद्योगिक इकाइयों से सहयोग का आग्रह

SHARE:

Business@ncrkhabar. com-Bhiwadi.श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित “श्रमिक दिवस” को व्यापक स्तर पर मनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक मई 2026 को सवैतनिक अवकाश घोषित करने की अपील की है।

श्रम विभाग की ओर से प्रदेश के सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों तथा सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंधकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस दिन कामगारों को अवकाश प्रदान करें, ताकि वे अपने परिवार और सहकर्मियों के साथ श्रमिक दिवस को उत्साहपूर्वक मना सकें।

श्रम आयुक्त राजस्थान, Jaipur पूजा पार्थ द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि श्रमिक दिवस केवल अवकाश का दिन नहीं है, बल्कि यह श्रमिकों के अधिकारों, उनके योगदान और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में आवश्यक है कि अधिक से अधिक श्रमिक इस दिवस को सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से मना सकें। पूजा पार्थ ने बताया कि औद्योगिक एवं वाणिज्यिक इकाइयों द्वारा यदि इस दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाता है तो इससे श्रमिकों में उत्साह बढ़ेगा और वे सकारात्मक वातावरण में इस महत्वपूर्ण दिवस को मना सकेंगे। सरकार ने सभी नियोजकों से इस अपील का पालन करने का आग्रह किया है।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More