खैरथल-तिजारा जिले में ग्राम रथ अभियान का शुभारम्भ, 15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसानों को ग्लोबल राजस्थान ऐग्रीटेक मीट (ग्रैम) तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान का मंगलवार को भिवाड़ी में शुभारम्भ किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलक्टर अतुल प्रकाश, पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर सहित जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार विशेष ग्राम रथों का निरीक्षण किया और प्रचार सामग्री को प्रत्येक ग्राम पंचायत तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

 हर ग्राम पंचायत में पहुंचेगा जागरूकता रथ

जिला प्रशासन के अनुसार ये ग्राम रथ आगामी 15 दिनों तक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव सुझाव पेटिका के माध्यम से एकत्र किए जाएंगे। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि ग्राम रथों के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेशों का प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे गांव-ढाणी तक सरकार की योजनाओं की सीधी जानकारी पहुंच सके। यह अभियान तिजारा, किशनगढ़ बास और मुंडावर विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, ऊर्जा, उद्योग, राजस्व सहित कुल 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को सरल तरीके से दी जाएगी।प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं और पंपलेट भी ग्रामीणों में वितरित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी होगा जागरूकता प्रसार

अभियान के तहत स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही एलईडी स्क्रीन पर राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

ग्रामीणों की समस्याओं पर भी रहेगा फोकस

प्रत्येक पंचायत स्तर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। प्राप्त सुझाव और शिकायतें जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएंगी।

ग्राम रथ अभियान रथों को झण्डी दिखाकर रवाना करते जिला कलक्टर व अन्य।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More