‘आइकोनिक इंडिया फैशन शो 2026’ में युवाओं की प्रतिभा को मिला बड़ा मंच, हंसार खान व बुलबुल रहीं विजेता

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.शहर के एक होटल में ‘आइकोनिक इंडिया फैशन शो 2026’ का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज में आयोजित किया गया। नाहटा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस फैशन शो का संचालन ज्योति शर्मा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में फैशन, ग्लैमर और टैलेंट का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जहां प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी अभिनेता रुशाद राणा ने शिरकत की। उनके साथ पार्षद अमित नाहाटा जैन, सुनील योगी, राकेश देहरू, लकी और राजा पंडित भी मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका शमा शेट्टी ने निभाई, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।

इस मौके पर अमित नाहाटा जैन ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कहा कि ऐसे आयोजन युवतियों को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है और उन्हें सही प्लेटफॉर्म देना समाज की जिम्मेदारी है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, स्टाइल और आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीत लिया। बॉयज कैटेगरी में हंसर खान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सौरव सिंह प्रथम उपविजेता और अनुराज पीवाल द्वितीय उपविजेता रहे। वहीं बालिका एवं महिला वर्ग में बुलबुल विजेता रहीं, जबकि मिसेज रेनू प्रथम उपविजेता और साधना द्वितीय उपविजेता घोषित की गईं।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की श्रेणी ने भी दर्शकों का खासा मनोरंजन किया। आयोजक ज्योति शर्मा ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल और सहयोगियों का आभार जताया।

आइकोनिक इंडिया फैशन शो में रैंप पर कैटवॉक करते प्रतिभागी।

 

भिवाड़ी के एक होटल में आयोजित ‘आइकोनिक इंडिया फैशन शो 2026’ के ग्रैंड फिनाले में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि रुशाद राणा व अन्य अतिथि।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More