Bhiwadi News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र सेना ने निकाली भव्य शोभायात्रा, भगवा रंग में रंगा भिवाड़ी

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में विप्र सेना द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह और भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। यूसीएसकेएम स्कूल में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में समाज की एकता, संस्कृति और सनातन परंपरा का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोगों ने आयोजन में भाग लिया। भगवान परशुराम पूजन के बाद परशुराम चौक से यूसीएसकेएम स्कूल तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में करीब 400 चारपहिया वाहन, 100 बाइक, डीजे, भगवा ध्वज और भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा और जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी, खैरथल ब्राह्मण सभा अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार विनय व्यास और चैतन्य मोहनाचार्य पीठाधीश्वर तिजारा खुली जीप में भगवान परशुराम की झांकी के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, कार्यक्रम संयोजक प्रभात कौशिक और अन्य पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में प्रिया शर्मा और कीर्ति शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि रीमा कटारिया की टीम ने कत्थक नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। जिला महासचिव धर्मेंद्र गौतम ने समाज को सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और बच्चों को कौशल आधारित शिक्षा देने का संकल्प दिलाया। समारोह के दौरान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा विभिन्न क्षेत्रों में चयनित करीब 225 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सुनील तिवाड़ी ने समाज को संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. नवनीता शर्मा ने किया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी स्वरूप ललित शर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर मिथिलांचल एकता समिति अध्यक्ष के.के. झा, त्यागी समाज अध्यक्ष संजय त्यागी, ब्रह्मर्षि समाज अध्यक्ष मनोज राय, अलवर विप्र सेना अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, युवा अध्यक्ष अमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा पंडित, अशोक दाधीच, अनिल शर्मा, डॉ. गौरव भारद्वाज, रचना शर्मा, दिनेश शर्मा, सुनील भारद्वाज, महिपाल शर्मा, भीमराज जोशी, सुशील शर्मा, सुनील वत्स, विनय पांडेय, कैलाश जोशी, मनोज पांडे, भीम शर्मा, राकेश चंद शर्मा, राजेश भूमिया, श्रीभगवान शर्मा, नितिन शर्मा, नीरज कौशिक, अल्का मिश्रा, रीना पांडेय, कौशल मिश्रा, सोनू पंडित, राघव शर्मा, कमलेश शर्मा, विजय कौशिक और राजेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। अंत में जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक ने सभी अतिथियों, समाज बंधुओं और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More