भिवाड़ी में वैश्य महासंघ समिति ने लगाया शीतल शरबत सेवा शिविर, भीषण गर्मी से राहगीरों को मिली राहत

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.=भीषण गर्मी और ज्येष्ठ अधिमास के दौरान आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वैश्य महासंघ समिति, भिवाड़ी की ओर से सेक्टर-2 यूआईटी गौरव पथ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने शीतल शरबत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया गया।

समिति के सचिव अमित नाहटा ने बताया कि सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया। प्लास्टिक के बजाय कागज के गिलासों का उपयोग किया गया तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन की व्यवस्था की गई। लोगों से कचरा सड़क पर न फैलाकर डस्टबिन में डालने की अपील भी की गई।

इस सेवा कार्य में समिति अध्यक्ष आरके गुप्ता, सचिव अमित नहाटा जैन, युवा अध्यक्ष आशीष महावर, सलाहकार रमाकांत झालानी, ग्यासी राम गुप्ता, आर्किटेक्ट राजेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, राजू गोयल, डॉ. नीरज अग्रवाल, रामप्रकाश गर्ग, अंकुर रुस्तगी, सौरभ रुस्तगी, अशोक खंडेलवाल, वेद खंडेलवाल, डॉ. नितिन रस्तोगी, अजय अग्रवाल, दिलीप महेश्वरी, राजेंद्र गुप्ता (भगतजी), नवनीत गुप्ता, सुनील गुप्ता, सीए रोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने सहयोग किया।=समिति के सदस्यों ने कहा कि आगे भी सामाजिक सेवा और जनहित के कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।

 

कस्बे के गौरव पथ पर राहगीरों को शरबत पिलाते वैश्य महासंघ समिति के पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 0
Users Today : 87
Total Users : 4563201
Views Today : 99
Total views : 4579489
Read More