
ncrkhabar@Bhiwadi.अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति भिवाड़ी के तत्वावधान में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पाल-बघेल समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान आवासन मंडल सेक्टर-चार स्थित अहिल्याबाई होल्कर पार्क से हुई। यहां समाज के लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बैंड-बाजों, धार्मिक झांकियों और जयघोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सेक्टर-5 से शुरू होकर मंशा चौक, हेटराम चौक, आलमपुर चौक, सेक्टर-1 स्थित बैंक एरिया और डेम्टन चौक से होते हुए सेक्टर-4 स्थित पार्क पहुंची। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम अतिकि पी. पाल मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भिवाड़ी पार्षद किशन नागर ने शिरकत की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है। समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। सम्मान समारोह में बच्चों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुभालाल पाल, उपाध्यक्ष मनोहर लाल बघेल, रणवीर पाल, राम अख्तियार सिंह, मनोज कुमार पाल, शिव मोहन पाल, मानिक भदौरिया बघेल, शिवसमर सिंह बघेल, राजेंद्र सिंह बघेल, ओम सिंह बघेल, सत्यपाल सिंह बघेल, मुकेश बघेल, रघुनाथ सिंह बघेल, राम बहादुर बघेल, शैलेन्द्र पाल, रविन्द्र सिंह चौहान, सिद्धार्थ खल्ला, बालेश चौहान, अशोक पाल और वृज मोहन पाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों और वालंटियर्स ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।




Users Today : 397
Total Users : 156212
Views Today : 503
Views This Year : 73537
Total views : 245957


