Bhiwadi News: जलभराव की समस्या के समाधान को मिलेगी रफ्तार, 52 करोड़ की पाइपलाइन और 150 करोड़ की ड्रेनेज योजना मंजूर

SHARE:

ncrkhabar@Kotkasim/Bhiwadi. औद्योगिक नगरी भिवाड़ी और हरियाणा के धारूहेड़ा क्षेत्र में हर वर्ष बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद Bhupender Yadav ने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी में 34 एमएलडी क्षमता का एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) तैयार हो चुका है। अब उपचारित पानी को उद्योगों तक पहुंचाने के लिए 52 करोड़ रुपये की पाइपलाइन परियोजना स्वीकृत कर उसका टेंडर जारी किया जा चुका है। इसके माध्यम से उद्योगों को पुनर्चक्रित पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे भूजल संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी के लिए मसानी बैराज तक ड्रेनेज लाइन बिछाने हेतु करीब 150 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से भिवाड़ी और धारूहेड़ा में मानसून के दौरान सड़कों, औद्योगिक क्षेत्रों और रिहायशी कॉलोनियों में होने वाले जलभराव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2026 के अंत तक भूमि पूजन और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अगले एक वर्ष में परियोजना का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। भूपेंद्र यादव बुधवार को पंचायत समिति कोटकासिम के ग्राम बिलाहेड़ी में आयोजित श्री श्री 1008 सुखदाई नाथ जी महाराज के भंडारा एवं धार्मिक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लगभग 3.83 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More