Khairthal-Tijara News: नारी चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

SHARE:

ncrkhabar@Khairthal-Tijara. महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को खैरथल-तिजारा जिले में “नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला केंद्रित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सहायता सेवाओं पर संवाद किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं और सहायता केंद्रों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस दौरान बाल विवाह रोकथाम, एनीमिया नियंत्रण, लिंगानुपात सुधार तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम जैसे विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सूचना आधारित गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, सीडीपीओ बीना गुप्ता, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।।

नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान करती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 1 8
Users Today : 71
Total Users : 4563185
Views Today : 81
Total views : 4579471
Read More