
ncrkhabar@Bhiwadi सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए वैश्य महासंघ समिति भिवाड़ी के तत्वावधान में आगामी 28 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अलवर बाईपास स्थित कजारिया ग्रीन्स सोसायटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सहयोग से आयोजित होगा। इस संबंध में शुक्रवार को वैश्य महासंघ समिति भिवाड़ी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। शिविर के माध्यम से युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष सीए आर.के. गुप्ता, सचिव अमित नहाटा जैन, युवा अध्यक्ष आशीष महावर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिकाधिक रक्तदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया।

Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801



