Bhiwadi News: ABVP ने अनूप यादव को बनाया भिवाड़ी जिला संयोजक, छात्र हितों के लिए करेंगे संगठन का नेतृत्व

SHARE:

education@ncrkhabar. com-Bhiwadi.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संगठनात्मक विस्तार और छात्र हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अनूप यादव को भिवाड़ी जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति हाल ही में अलवर स्थित सनराइज यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान की गई।

एबीवीपी का प्रांत अभ्यास वर्ग 5 से 8 जून तक आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रांत अध्यक्ष डॉ. जिनेश जैन ने संगठन की प्रशासनिक दृष्टि से विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। इसी क्रम में अनूप यादव को भिवाड़ी जिले के जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन की ओर से बताया गया कि अनूप यादव को यह दायित्व उनके निरंतर संगठनात्मक योगदान, नेतृत्व क्षमता और छात्र हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए दिया गया है। वे लंबे समय से एबीवीपी की विभिन्न गतिविधियों, अभियानों और छात्र आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

अनूप यादव की नियुक्ति से भिवाड़ी जिले में एबीवीपी संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा संगठन का विस्तार और जनसंपर्क अभियान और अधिक सशक्त होगा। नियुक्ति की घोषणा के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अनूप यादव को शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे छात्र हित, शिक्षा की गुणवत्ता और युवाओं के नेतृत्व विकास से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करेंगे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More