
ncrkhabar@Bhiwadi. नाहटा फाउंडेशन की ओर से रविवार को आदिनिव इंटरनेशनल, भिवाड़ी में भंडारा एवं शीतल जलजीरा सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों, श्रमिकों, जरूरतमंदों और क्षेत्रवासियों को भोजन कराया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को शीतल जलजीरा भी पिलाया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने राहत महसूस की।
नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी अमित नाहटा ने बताया कि रविवार सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन की व्यवस्था संभालते हुए सभी लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन और शीतल जलजीरा वितरित किया। उन्होंने बताया कि आयोजन की विशेषता यह रही कि सेवा के साथ-साथ स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया। उपयोग किए गए कागज के गिलास और पत्तलों के उचित निस्तारण के लिए विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए तथा लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और साफ-सफाई का संदेश भी दिया गया।
नाहटा फाउंडेशन की अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के साथ लोगों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नाहटा फाउंडेशन ने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उद्यमी मुकेश जैन, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष राकेश देहरू, अनिल कबीरा, कालीबाड़ी ट्रस्ट के महासचिव प्रोबीर प्रमाणिक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Users Today : 178
Total Users : 4575928
Views Today : 222
Total views : 4596789



