Khairthal-Tijara News : वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 75.11% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

SHARE:

Ncrkhabar@Khairthal-Tijara. खैरथल-तिजारा जिले में रविवार, 28 जून 2026 को आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 2800 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2103 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 697 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 75.11 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ आयोजित किया गया। परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पूर्व संबंधित अधिकारियों को प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, परीक्षा केंद्रों की निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए थे। सभी केंद्रों पर इन निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन कराया गया।प्रशासन के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र एवं अन्य परीक्षा सामग्री को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित रूप से संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। राज्य सरकार का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाते हुए योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली थीं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More