ABVP Bhiwadi News: अभ्यास वर्ग में संगठन की मजबूती पर दिया जोर, भिवाड़ी नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की भिवाड़ी नगर इकाई का अभ्यास वर्ग उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, छात्र नेतृत्व के विकास और विद्यार्थी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नई नगर कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

विभाग संगठन मंत्री पवन ने कार्यकर्ताओं को परिषद की कार्यपद्धति, कार्यशैली और संगठन के मूल उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विद्यार्थी हित, राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला प्रमुख देवेंद्र ने परिषद की वैचारिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन के सिद्धांतों और छात्र जीवन में उसकी उपयोगिता पर मार्गदर्शन दिया। वहीं जिला संयोजक अनूप यादव ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बीते वर्ष में भिवाड़ी नगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण रखा।

अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें आकाश को नगर मंत्री बनाया गया। नई टीम में सह मंत्री – ऋतु, मिर्ज़ा, काजल एवं विकास, सोशल मीडिया संयोजक – अमन, एसएफडी संयोजक – ज्योति, सह संयोजक – सोनिका, एसएफएस संयोजक – रिद्धि, सह संयोजक – आरती, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक – खुशी, सह संयोजक – अनामिका, खेलो भारत संयोजक – साम्य, सह संयोजक – स्वीटी को बनाया गया है। कार्यक्रम में नेहा सेन, हर्षिता गौड़, शिवांजय सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More