Khairthal-Tijara News: कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पारियों में 71% से अधिक रही उपस्थिति

SHARE:

NCR Khabar | खैरथल-तिजारा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को खैरथल-तिजारा जिले में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, गोपनीयता और परीक्षार्थियों की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक आयोजित की जा सकी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई, जिसमें पंजीकृत 7008 अभ्यर्थियों में से 5026 ने परीक्षा दी, जबकि 1982 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पारी में 71.72 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

दूसरी पारी में भी कुल 7008 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4990 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2018 अनुपस्थित रहे। इस पारी में 71.20 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिसके चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई।

प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता रही। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया।

परीक्षा एक नजर में

परीक्षा केंद्र : 24

कुल पंजीकृत अभ्यर्थी (प्रति पारी) : 7008

पहली पारी : 5026 उपस्थित | 1982 अनुपस्थित | 71.72% उपस्थिति

दूसरी पारी : 4990 उपस्थित | 2018 अनुपस्थित | 71.20% उपस्थिति।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More