Bhiwadi News: कांग्रेस नेता ईमरान खान ने टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से की मुलाकात, संगठन और निकाय चुनावों की तैयारियों पर किया मंथन

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. तिजारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ईमरान खान के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अलवर के फूलबाग स्थित निवास पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, तिजारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों तथा जनसंपर्क अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई। टीकाराम जूली और भंवर जितेंद्र सिंह ने ईमरान खान से क्षेत्र में संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना होगा।

बैठक में आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भी रणनीतिक चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी तैयारियों को समय रहते गति देने, बूथ कमेटियों को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और सभी वर्गों के बीच कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। ईमरान खान ने भरोसा दिलाया कि तिजारा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करेंगे।इस अवसर पर खैरथल-तिजारा जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष साहुन खोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का स्वागत करते कांग्रेस कांग्रेस नेता ईमरान खान व के अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष साहुन खोरी।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की नींव होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

पंचायत व निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चा

बैठक में आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर भी विस्तार से मंथन हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया। ईमरान खान ने आश्वस्त किया कि तिजारा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह व राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का स्वागत करते कांग्रेस नेता ईमरान खान, साहुन खोरी व अन्य।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More