Bhiwadi News : बाबा मोहनराम मंदिर की परिक्रमा में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, श्रद्धालुओं ने सूखे पौधों की जगह लगाए नए पौधे

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.भारत विकास परिषद एवं बाबा मोहनराम जागृति मंडल, भिवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में संजीवनी तपोवन स्थित श्री बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर में रविवार को आयोजित 140वीं बाबा मोहनराम परिक्रमा श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए सूख चुके पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए गए तथा श्रद्धालुओं ने उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।परिक्रमा के दौरान प्लास्टिक मुक्त अभियान भी चलाया गया। श्रद्धालुओं से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई। आयोजन में शामिल लोगों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

बाबा मोहनराम जागृति मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल एवं सचिव अर्जुन गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।परिक्रमा में शिव कुमार, बलराम अग्रवाल, प्रदीप भेड़ी तथा अन्नपूर्णा भंडार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजन की व्यवस्थाओं में राकेश सिंघल, विपिन अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल ने सहयोग दिया। दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर और रेवाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं का मंडल की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने बाबा मोहनराम के जयकारों के साथ समाज में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 2
Users Today : 179
Total Users : 4575929
Views Today : 223
Total views : 4596790
Read More