
Ncrkhabar@Khairthal-Tijara.खैरथल-तिजारा जिले के अनुकम्पा नियुक्त कार्मिकों के लिए सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जिला कलक्टर कार्यालय, खैरथल-तिजारा में जमा करा सकते हैं।
अध्यक्ष परीक्षा आयोजन समिति एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि कार्मिक (क-2) विभाग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिन पात्र कार्मिकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जिला कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी भरकर जिला कलक्टर कार्यालय के कक्ष संख्या-111 में निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जिला कलक्टर, परीक्षा खैरथल-तिजारा के पक्ष में संलग्न करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा जिन कार्मिकों की तीन वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण हो चुकी है, उन्हें आवेदन में कार्मिक विभाग से प्राप्त शिथिलन की आईडी संख्या एवं दिनांक अंकित करनी होगी तथा शिथिलन आदेश की प्रमाणित प्रति भी संलग्न करनी होगी। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। शिथिलन की पुष्टि की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष की होगी।अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी पात्र कार्मिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा में शामिल होने की अपील की।

Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098



