भिवाड़ी में मारवाड़ी समाज का हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों ने बांधा समां

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. मारवाड़ी समाज भिवाड़ी की ओर से मंशा चौक के समीप स्थित स्पाइस गार्डन में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल में मनाया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। एकल, युगल और समूह नृत्य के साथ खेल एवं प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। मातृशक्ति और समाजबंधुओं ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वरिष्ठजनों और मातृशक्ति का सम्मान

हरियाली तीज समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। वहीं मातृशक्ति को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन ने समाज में एकता, भाईचारे और पारिवारिक सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम की एंकरिंग यशा महर्षि और अनिता राठौड़ ने की। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राकेश देहडू, महासचिव नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष कालिका, सहकोषाध्यक्ष राकेश महर्षि, अमित नाहटा जैन, सुभाष व्यास, राजेंद्र नथोलिया, प्रमोद पारीक, आरसी वर्मा, राजकुमार कुमावत, सुमेर सिंह, रोशन सिंह राठौड़, मनीष पारीक, रघुनंदन, कुनाल बिस्सा, सीताराम, गजेंद्र राठौड़, रामवतार, एलएन रोहिल्ला, राजवीर, रमेश शर्मा, लोकेश सोनी, राजेश गोदारा और सुनील सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।

वरिष्ठजनों में विजय बिस्सा, किशन शर्मा, केसी शर्मा और बृजमोहन उपस्थित रहे। मातृशक्ति की ओर से सुभिता देहडू, रितिभा नाहटा, प्रतिभा नाथोलिया, मंजू शर्मा, सुमन शर्मा, राधा कुमावत, सुनीता महर्षि, किरण अग्रवाल, चंचल राठौड़ और रुक्मणी परिहार सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

भिवाड़ी में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे एवं मौजूद समाजबंधु

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 6 9
Users Today : 16
Total Users : 4572699
Views Today : 18
Total views : 4592217
Read More