
ncrkhabar@Dharueda.लोधी राजपूत सभा जिला रेवाड़ी एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा हरियाणा के सौजन्य से 16 अगस्त को धारूहेड़ा में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक चोव सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी, महासचिव मुकेश लोधी, अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत लोधी और मंत्री राघवेंद्र लोधी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि 1857 की क्रांति में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और समाज के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में जयकारे लगाए। साथ ही स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज, बाबू गुलाब सिंह लोधी और बाबूजी कल्याण सिंह को भी श्रद्धा से याद किया गया। समाज के लोगों ने कहा कि नई पीढ़ी को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के संघर्ष, त्याग और देशभक्ति से परिचित कराने की जरूरत है, ताकि उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहें।



Users Today : 15
Total Users : 4572698
Views Today : 16
Total views : 4592215



