
महिला आरक्षण सहित एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के वार्ड निर्धारित; भिवाड़ी के 60 वार्डों का भी हुआ आरक्षण
Ncrkhabar@Khairthal-Tijara.खैरथल-तिजारा जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सोमवार को वार्डवार आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला सचिवालय खैरथल के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुई लॉटरी में जिले की नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सामान्य वर्ग के लिए सीटों का निर्धारण किया गया। इसके साथ ही संबंधित वर्गों में महिला आरक्षण भी तय किया गया। लॉटरी के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट सहित विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भिवाड़ी में 60 वार्डों का आरक्षण तय
नगर परिषद भिवाड़ी के 60 वार्डों में एससी के लिए पांच, ओबीसी के लिए आठ और सामान्य वर्ग के लिए 27 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। वहीं एससी महिला के लिए दो, ओबीसी महिला के लिए चार और सामान्य महिला के लिए 14 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एससी के वार्ड 15, 53, 58, 36 और 42, एससी महिला के वार्ड 51 और 34, ओबीसी के वार्ड 8, 6, 40, 47, 39, 35, 41 और 44 तथा ओबीसी महिला के वार्ड 24, 56, 52 और 14 निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के वार्ड 29, 46, 9, 60, 49, 54, 32, 17, 1, 23, 4, 31, 18, 12, 2, 27, 30, 37, 57, 43, 10, 13, 50, 48, 26, 25 और 3 तथा सामान्य महिला के वार्ड 21, 38, 19, 20, 45, 59, 16, 5, 11, 28, 33, 55, 22 और 7 रहेंगे।
टपूकड़ा में 20 वार्डों का आरक्षण
नगर पालिका टपूकड़ा के 20 वार्डों में एससी के तीन, ओबीसी के तीन और सामान्य वर्ग के सात वार्ड तय किए गए हैं। एससी महिला के दो, ओबीसी महिला के एक और सामान्य महिला के चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एससी के वार्ड 18, 15 और 17, एससी महिला के 14 और 19, ओबीसी के 2, 4 और 7, ओबीसी महिला का 16, सामान्य वर्ग के 1, 3, 20, 9, 12, 5 और 13 तथा सामान्य महिला के 11, 6, 10 और 8 वार्ड निर्धारित हुए हैं।
तिजारा में 35 वार्डों की स्थिति
नगर परिषद तिजारा के 35 वार्डों में एससी के चार, ओबीसी के पांच और सामान्य वर्ग के 15 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। एससी महिला के दो, ओबीसी महिला के दो और सामान्य महिला के सात वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एससी के वार्ड 21, 17, 22 और 25, एससी महिला के 26 और 10, ओबीसी के 19, 8, 12, 14 और 29 तथा ओबीसी महिला के 13 और 4 वार्ड हैं। सामान्य वर्ग के 20, 2, 9, 11, 28, 16, 6, 27, 15, 32, 35, 33, 30, 23 और 7 तथा सामान्य महिला के 5, 18, 24, 31, 3, 34 और 1 वार्ड तय हुए हैं।
मुंडावर में एसटी को एक वार्ड
नगर पालिका मुंडावर के 25 वार्डों में एसटी के लिए एक, एससी के तीन, ओबीसी के तीन और सामान्य वर्ग के नौ वार्ड निर्धारित किए गए हैं। एससी महिला के दो, ओबीसी महिला के दो और सामान्य महिला के पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एसटी का वार्ड 9, एससी के 20, 18 और 16, एससी महिला के 10 और 3, ओबीसी के 8, 4 और 24, ओबीसी महिला के 15 और 2 वार्ड हैं। सामान्य वर्ग के वार्ड 1, 5, 11, 14, 17, 19, 21, 23 और 25 तथा सामान्य महिला के 7, 12, 22, 13 और 6 निर्धारित किए गए हैं।
कोटकासिम में 20 वार्डों का निर्धारण
नगर पालिका कोटकासिम के 20 वार्डों में एससी का एक, ओबीसी के तीन और सामान्य वर्ग के नौ वार्ड तय हुए हैं। एससी महिला और ओबीसी महिला के लिए एक-एक तथा सामान्य महिला के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एससी का वार्ड 4, एससी महिला का 3, ओबीसी के 15, 11 और 12 तथा ओबीसी महिला का 2 वार्ड निर्धारित हुआ है। सामान्य वर्ग के वार्ड 1, 5, 6, 7, 13, 16, 18, 19 और 20 तथा सामान्य महिला के 9, 14, 10, 17 और 8 वार्ड हैं।
किशनगढ़बास में एससी के तीन वार्ड
नगर पालिका किशनगढ़बास के 25 वार्डों में एससी के तीन, ओबीसी के तीन और सामान्य वर्ग के 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। एससी महिला के एक, ओबीसी महिला के दो और सामान्य महिला के पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एससी के वार्ड 21, 11 और 19, एससी महिला का 5, ओबीसी के 2, 4 और 24 तथा ओबीसी महिला के 17 और 25 वार्ड हैं। सामान्य वर्ग के 18, 13, 7, 9, 22, 10, 15, 12, 23, 3 और 14 तथा सामान्य महिला के 6, 20, 1, 8 और 16 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।
खैरथल में एससी के 10 वार्ड
नगर परिषद खैरथल के 45 वार्डों में एससी के लिए 10, ओबीसी के पांच और सामान्य वर्ग के 15 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। एससी महिला के पांच, ओबीसी महिला के दो और सामान्य महिला के आठ वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एससी के वार्ड 1, 39, 10, 28, 45, 3, 22, 27, 24 और 19, एससी महिला के 11, 40, 41, 23 और 9, ओबीसी के 5, 30, 4, 15 और 16 तथा ओबीसी महिला के 14 और 21 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के 2, 13, 20, 38, 34, 35, 18, 6, 36, 12, 29, 37, 31, 44 और 32 तथा सामान्य महिला के 26, 25, 17, 33, 42, 43, 8 और 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

Users Today : 15
Total Users : 4572698
Views Today : 16
Total views : 4592215



