
ncrkhabar@Bhiwadi.नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड नंबर 2 से नवनिर्वाचित पार्षद अमित नाहटा जैन का मारवाड़ी समाज भिवाड़ी की ओर से अभिनंदन किया गया। अदिनिव फैक्ट्री परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अमित नाहटा जैन को जीत की बधाई दी। साथ ही उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मारवाड़ी समाज भिवाड़ी के अध्यक्ष राकेश देहडू ने कहा कि समाज हमेशा सामाजिक एकता, भाईचारे और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता आया है। उन्होंने अमित नाहटा जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए वार्ड के साथ-साथ पूरे भिवाड़ी के विकास में सक्रिय योगदान की अपेक्षा जताई। मारवाड़ी समाज के महासचिव नरेश शर्मा ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करने की पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित नाहटा जैन जनप्रतिनिधि के रूप में आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देंगे।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मनीष कालिका, सहकोषाध्यक्ष राकेश महर्षि, राजेंद्र नाथोलिया, आरसी वर्मा, केएल जालान, सुभाष व्यास, सुमेर सिंह, किशन शर्मा, मनीष पारीक, विजय चतुर्वेदी, गजेंद्र राठौड़, कुनाल बिस्सा, रामोतार प्रजापत, लोकेश कुमार, दीनदयाल पारीक, कमल गढ़वाल, बंटी शर्मा, सुनील जोशी, रुस्तगी सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Users Today : 178
Total Users : 4575928
Views Today : 222
Total views : 4596789


