Latest News, Live Breaking News, Today News, India Political News Updates

SHARE:

Mumbai News : दिल्‍ली के आफताब-श्रद्धा हत्‍याकांड से जहां पूरा देश सहम गया था, वहीं एक और दिल दहला देने वाले हत्‍याकांड का खुलासा हुआ है. मुंबई के मीरा रोड इलाके में लिव-इन में रह रहे एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं इसके बाद प्रेमी ने महिला के शव के कई टुकड़े कर किए. शव से बदबू न आए इसके लिए प्रेशर कुकर का सहारा लिया. शव को टुकड़ाें में करके उसे प्रेशर कुकर में उबाल देता था. घर से कई दिनों से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. 

यह है पूरा मामला 
दरअसल, मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में 36 वर्षीय सरस्‍वती अपने 56 साल के प्रेमी मनोज के साथ लिव-इन में रह रही थी. पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों करीब 3 साल से इस सोसाइटी में रह रहे थे.  

मौके से शव के 12 टुकड़े बरामद 
मुंबई पुलिस के मुताबिक, बुधवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि बगल के कमरे से बदबू आ रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोल अंदर घुसी. अंदर का नजारा देख पुलिस दंग रह गई. पुलिस को महिला के शव के करीब 12 टुकड़े जमीन पर पड़े मिले. मृतका की पहचान सरस्‍वती वैद्य के रूप में हुई.

शव को कुत्‍तों को खिला देता था 
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि सरस्‍वती वैद्य की गला रेतकर हत्‍या की गई है. बदबू न आए इसके लिए आरोपी शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाल देता था. इसके बाद शव के टुकड़ों को कुत्‍तों को खिला देता था. मुंबई पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.   

WATCH: ‘दी केरल स्टोरी’ के बाद ‘अजमेर 92′ और ’72 हूरें’ पर क्यों छिड़ा विवाद, मुस्लिम संगठनों ने की बैन की मांग

Source link

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More