गरीबों को राशन, मोदी का शासन, अयोध्या में भगवान का आसन, 8 साल में कहां पहुंचा भारत

SHARE:

Eight Years of Modi Govt: केंद्र में मोदी सरकार ने आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं. तीन साल पहले 30 मई 2019 को नरेंद्र मोदी ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. मुझे स्मरण नहीं कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरगामी परिणामों को समेटे कई निर्णय कब लिए गए थे, जिससे न केवल भारत आमूलचूल परिवर्तन को अनुभव कर रहा है, साथ ही वैश्विक राजनीति के केंद्र में एक नए भारत को लाकर खड़ा कर दिया. आज भारत शेष विश्व के सामने आंख में आंख मिलाकर अपने हितों की रक्षा के लिए पहले की तुलना में ज्यादा सशक्त और प्रतिबद्ध दिख रहा है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले कुल राज्यों में बीजेपी की सरकार थी. साल 2018 तक 15 राज्यों में बीजेपी या एनडीए सरकारें थी, जिसका विस्तार आज 18 राज्यों तक हो गया है.  देश में 1300 से ज्यादा बीजेपी विधायक हैं, तो 400 से अधिक सांसद हैं.


लाइव टीवी

Source link

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More