NCRkhabar@Bhiwadi. औद्योगिक नगरी में वर्षा के बाद टूटी सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिससे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई गई है। वहीं भिवाड़ी में फैक्ट्रियों का गंदा पानी सीईटीपी तक लाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोद दिया गया है लेकिन अभी तक अधिकतर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। गत शनिवार को भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़क पर खड़े से बचने के दौरान केन्ट्रा चालक ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दिया था, जिससे फैक्ट्री जा रहे युवक की मौत हो गई थी। वहीं सोमवार सुबह चौपानकी की तरफ से सवारी लेकर भिवाड़ी आ ई-रिक्शा कहरानी पुलिया के पास खड्डे में पलट गया, जिससे उसमे सवार यात्रियों को मामूली चोट लग गई।ई-रिक्शा पलटने के बाद आसपास के लोग आए औऱ सवारियों को निकालकर ई-रिक्शा को बाहर निकाला। कहरानी निवासी सिराजु ने बताया कि कहरानी पुलिया के पास सड़क पर गहरे खड्डे बने हुए हैं, जिसमे पहले भी कई वाहन पलटने से लोग घायल हो चुके हैं लेकिन अधिकारियों को कई बार कहने के बावजूद अभी तक टूटी सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई है।

Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



