BMA अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डीवीएस राघव ने पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल व ओपी अग्रवाल से लिया आशीर्वाद, जगह-जगह उद्यमी कर रहे हैं डीवीएस राघव का स्वागत

SHARE:

बीएमए के पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल का माल्यापर्ण करने के बाद आशीर्वाद लेते डीवीएस राघव। साथ मे हैं बीएमए उपाध्यक्ष सुशील राजपूत, डीएन पांडेय, मोहिंदर सेखों व अन्य उद्यमी।

NCRKhabar@ Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के अगले माह होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशी उद्यमियों से मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डीवीएस राघव का चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। राघव रोज़ाना अपने सहयोगियों के साथ उद्यमियों व बीएमए के पूर्व अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारी से मिलकर सहयोग व समर्थन मांग रहे हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डीवीएस राघव ने बीएमए के पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल व ओपी अग्रवाल से मिलकर चुनाव में खड़े होने को लेकर विचार विमर्श किया तथा दोनों पूर्व अध्यक्ष ने राघव को आशीर्वाद दिया।

बीएमए के पूर्व अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, ओरियंट सिंटेक्स के एमडी हरीराम शर्मा, बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डीवीएस राघव, सुशील सिंह चौहान, डीएन पांडे, राजवीर दायमा, दयाराम भिदुड़ी व अन्य उद्यमी।

बीएमए व उद्यमियों के मान सम्मान के लिए लड़ रहा हूं अध्यक्ष का चुनाव – राघव

बीएमए के पूर्व अध्यक्ष ओपी अग्रवाल ने डीवीएस राघव को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अध्यक्ष पद पर योग्य व कर्मठ व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए, जो औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए सबसे आगे रहे तथा शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात को बखूबी रख सके। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ओपी अग्रवाल ने बीएमए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उद्यमियों से सार्थक चर्चा कर डीवीएस राघव को सहयोग व समर्थन देने का आश्वासन दिया। बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डीवीएस राघव ने कहा कि बीएमए व उद्यमियों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव में खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों को साथ लेकर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा तथा बीएमए का गौरव ऊंचा रखा जाएगा। उनका सभी उद्यमियों के साथ सकारात्मक व्यवहार रहा है और सभी के सहयोग से चुनाव में खड़े हुए हैं। वर्तमान समय में उद्यमियों के समक्ष कई तरह की समस्याएं हैं, जिनका अध्यक्ष बनने के बाद सबको साथ लेकर निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि भिवाड़ी को देश का सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा सके तथा देश-विदेश में इसकी अलग पहचान कायम हो सके।

 

बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डीवीएस राघव का माला पहनाकर स्वागत करते पूर्व अध्यक्ष ओपी अग्रवाल व ओरियंट सिंटेक्स के एमडी हरिराम शर्मा।

 

इस मौके पर ओरियंट सिंटेक्स के एमडी हरिराम शर्मा, बीएमए उपाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान, डीएन पांडे, राजवीर दायमा, दयाराम भिदुड़ी, मोहिंदर सेखों व नितिन राघव सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More