अंतरराज्यीय बाईक चोर दिनेश प्रजापत गिरफ्तार, चोरी की पांच बाईक बरामद

SHARE:

NCRKhabar@bhiwadi. भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच बाईक बरामद किया है। आरोपी भिवाड़ी, अलवर व जयपुर ग्रामीण जिलों में चोरी की वारदात करता था। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने बताया कि थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम से सूचना मिली कि एक चोर चोरी की गई बाईक का नम्बर प्लेट बदलता है तथा चेचिस नम्बर के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोपी एक स्थान पर चोरी की बाईक को लेकर गोधान की तरफ आ रहा है। सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस मौके पर पहुंची और गोधान चौक पर नाकाबंदी किया। इस दौरान एक युवक बाईक लेकर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे हेड कांस्टेबल गंगाविष्णु ने रुकवाना चाहा लेकिन वह पुलिस को देखकर वापस बाईक घुमाकर भागने लगा परन्तु पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश (23) पुत्र रघुवीर प्रजापत मुंडावर थाना क्षेत्र के पीपली गांव का रहने वाला है। दिनेश के पास मिली बाईक के कागजात फर्जी थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में बाईक चोरी कर उनके चेसिस व इंजन नम्बर घिसकर एवं नम्बर प्लेट बदलकर बेचता था। आरोपी चोरी की बाईकों को अलग-अलग जगहों पर छुपा कर रखता था तथा जरुरत के हिसाब से नम्बर बदलकर तथा इंजन व चेचिस नम्बर घिसकर ख़रीदार को बेच देता था। पूछताछ में अन्य चोरी की वारदात खुलने की संभावना है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More