रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की ओर से बालाजी महिमा एलाय फैक्ट्री में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, कामगारों को बताए डेंगू से बचाव के उपाय

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ़ भिवाड़ी शक्ति की ओर से जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को बालाजी महिमा ऐलॉय प्राइवेट लिमिटेड में डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान किया गया।  ईएसआईसी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रुचि सिंह ने फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को डेंगू की पहचान लक्षण व उससे बचने के उपाय बताए तथा  डेंगू फैलने के कारणों की जानकारी देते हुए उससे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम किस प्रकार कर सकते हैं। रोटरी शक्ति की तरफ से सभी कर्मचारियों को मच्छरो से बचाव के लिए 75 मॉर्टिन (मच्छर् मारने की दवाई) मॉर्टिन बांटी गई। इस कार्यक्रम में बालाजी महिमा एलाय प्रा. लि. के संचालक अमित नाहटा व राजवीर दायमा, अशोक, राकेश धारू, के.के. श्रीवास्तव, रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्ष रीतिभा नहाटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव, निशि पंडित, डॉ नवनीता शर्मा, विनीता टिकमानी,नलिनी, स्वाति आदि उपस्थित थीं।

 

बालाजी महिमा फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में कामगारों को डेंगू से बचाव की जानकारी देतीं डॉ रुचि सिंह।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More