भिवाड़ी के नए एसपी करण शर्मा ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से की चर्चा

SHARE:

 

NCRKhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी के नए पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। शर्मा का हाल ही में सीकर एसपी के पद से भिवाड़ी तबादला हुआ था तथा भिवाड़ी एसपी विकास शर्मा का तबादला श्रीगंगानगर एसपी के पद पर कर दिया गया था। एएसपी दिलीप कुमार सैनी, सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुजीत शंकर सहित भिवाड़ी पुलिस जिले के अन्य अधिकारियों ने एसपी का स्वागत किया। एसपी करण शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उनसे कानून व्यवस्था की जानकारी ली तथा वांछित अपराधियों को पकड़ने व लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन में विश्वास व अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More